निगम मंडल में नियुक्ति को लेकर सीएम हाउस में आज अहम बैठक

# 08 Dec, 2020

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को निगम मंडल में नियुक्ति के लिए नाम तय करने मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार को बैठक होगी।

बैठक में प्रदेश के 4 दर्जन से अधिक निगम मंडल आयोग और प्राधिकरण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया की उपस्थिति में 27 नवंबर को ही बैठक में निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर प्रदेश से आए नामों को लेकर प्रारंभिक चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को अधिकृत किया गया है निगम मंडल के दावेदारों के नामों पर फाइनल चर्चा कर आलाकमान की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

Banner