नीलम कलवानी बनी डाइटिशियन,शुभचिंतकों से लगातार मिल रही बधाई

# 25 Mar, 2022

नीलम कलवानी बनी डाइटिशियन

----------------------------

बिलासपुर. पूरे देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान बड़े ही जोरों शोरों से साथ जारी है इन्हीं बातों से प्रेरित होकर वर्तमान में अभिभावक गण अपने बच्चियों को अध्ययन के क्षेत्र में उच्च शिखर तक पहुंचाने के लिए सदैव प्रयासरत हैं.इसी कड़ी में नगर की होनहार बेटी कु.नीलम कलवानी ने अपनी अथक मेहनत और लगन से चिकित्सा के क्षेत्र में जाने के लिए काफी परिश्रम किया एवं उनकी लगन उन्हें सफलता की ओर ले गई. नीलम ने एम.एस.सी.में फूड एंड न्यूट्रिशियन का 2 वर्ष का कोर्स करने के पश्चात स्थानीय अपोलो चिकित्सालय में डेढ़ महीने का इंटरनलशिप भी सफलतापूर्वक पूर्ण किया. तत्पश्चात उन्होंने सुप्रसिद्ध टी.चोइथराम चिकित्सालय इंदौर से 5 महीने का डाइटिशियन मे इंटरनलशिप भी पूर्ण किया , अपने मंजिल में पहुंचने के लिए 6 माह का आर.डी. इंटरनलशिप भी इन्होंने सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए इस मुकाम पर पहुंची है.नीलम नगर के प्रतिष्ठित व समाजसेवी भक्त कंवरराम नगर निवासी डॉ.हेमंत कलवानी की सुपुत्री है.इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों एवं बिलासपुर सिंधी समाज, समाजसेवी संस्थाओं ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Banner