हमर बिलासपुर,हमर धरोहर- जाने हनुमान मंदिर का प्राचीन इतिहास,शिलालेख में लक्ष्मी नारायण मंदिर का इतिहास

# 20 Jul, 2022

जंगल मितान द्वारा संचालित हमर बिलासपुर,हमर धरोहर श्रृंखला की दूसरी कड़ी का आयोजन रविवार 17 जुलाई को किया गया। संस्था के अध्यक्ष अखिलेश चंद्रप्रदीप बाजपाई द्वारा बताया गया की आज की कड़ी में श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर, श्री पराशर मंदिर (अतिप्राचीन हनुमानमंदिर), और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के इतिहास के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम की शुरुआत पराशर मंदिर में प्राचीन हनुमान जी का दर्शन से किया गया । मंदिर की व्यवस्था संस्थापक दुबे जी की सातवीं पीढ़ी द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान ऐसी जानकारी मिली कि सतना निवासी दुबे जी अक्सर व्यापार के सिलसिले में बिलासपुर से होते हुए रतनपुर जाते थे,रास्ते मे एक पेड़ के नीचे आराम करते थे और पास में एक कुआं भी हुआ करता था। एक दिन हनुमान जी ने साक्षात्कार किया और मंदिर बनवाने की बात कही गई मंदिर में जिस हनुमान जी की मूर्ति की पूजा की जाती है वह काफी प्राचीन मूर्ति है, इस मंदिर में विभिन्न पर्व का आयोजन उल्लास पूर्वक किया जाता है। मंदिर में अनेक प्राचीन ग्रंथ और पुस्तकें उपलब्ध है जिन्हें बचाने और संवर्धन की आवश्यकता है।

सिम्स के पास स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर भी अत्यंत प्राचीन मंदिर है मंदिर के शीर्ष पर लगी शिलालेख से इस बात की जानकारी मिलती है कि इस मंदिर का निर्माण 1925 में कराया गया है। शिलालेख में खुदाई के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार इस मंदिर में जीवाश्म रूप में प्राप्त शालिग्राम की दर्शन सुविधा भी है।सामान्यतः श्रद्धालुओं द्वारा काले पत्थर में बने शालिग्राम की पूजा की जाती है,जीवाश्म शालिग्राम की महत्ता इससे ज्यादा होती है ।

अंतिम में टीम द्वारा सिम्स स्थित श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर का दर्शन किया गया। व्यंकटेश बालाजी मंदिर बिलासपुर के महंत डॉ.कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया यह सिर्फ मंदिर ही नहीं एक मठ है। रामानुज - चार्य के स्थापित आठ मठों में अयोध्या मठ से यह सम्बध्द है नगर के प्राचीन मंदिर में इसकी पहचान है, यहां संस्कृत विद्यालय भी चलाया जाता है।

इस दौरान विवेक यशवंत जोगलेकर,शुभद्रा जोगलेकर,डॉ अजय पाठक अखिलेश चंद्र प्रदीप बाजपेयी, आशीष खण्डेलवाल, प्रदीप नारंग,चंद्रनाथ बाजपेयी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

Banner