16 सितंबर राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर मात्र 75 रुपये में खरीदे मूवी की टिकट,ऐसे उठाये ऑफर का फायदा

# 05 Sep, 2022 यदि आप मल्टीप्लेक्स में फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए भारत में बहुत ही किफायती कीमत पर फिल्म देखने का सुनहरा मौका है। मल्टीप्लेक्स में जाकर फिल्में देखना कई लोगों को महंगा सौदा लगता है इसलिए वो थ्रेअटर में अपने फिल्म देखने के प्लान को टाल देते हैं। खैर, 16 सितंबर को, राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर, भारत में रहने वाला हर व्यक्ति केवल 75 रुपये में फिल्में देख पाएंगे। पूरे देश में टिकट की कीमत घटकर 75 रुपये हो जाएगी। कैसे उठाएं ऑफर का फायदा आप 75 रुपये टिकट बुक ऑनलाइन भी कर सकते हैं। लेकिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि अतिरिक्त शुल्क टिकट की कीमत पर लागू होगा यदि आप इसे BookMyShow जैसे किसी वेबसाइट या प्लेटफॉर्म से बुक कर रहे हैं। ये ऑफर बड़े थिएटर, जैसे पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस ऑनबोर्ड में फिल्म देखने वालों के लिए है।
Banner