वनवासी विकास समिति द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

# 04 Sep, 2023

वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ की बिलासपुर महिला समिति के द्वारा 3 सितंबर दिन रविवार को सिरगिट्टी बस्ती में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। समिति अपने जनजातीय बंधुओं के सर्वांगीण विकास के लिये कार्य करती है। सिरगिट्टी बस्ती में गोड जनजाति के लोग रहते हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो ऐसा ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजन की शुरुआत स्कूल प्रांगण में बस्ती की महिलाओं के द्वारा वृक्षारोपण से की गई। उसके पश्चात बस्ती की वरिष्ठ महिला त्रिज्या बाई के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किरण देवरस, डॉ अरविंद शुक्ला एवं डॉक्टर सन्तोष गेमनानी के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और दवाई वितरित की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुग्धा लाड़ीकर के द्वारा महिलाओं का परीक्षण किया गया। डॉक्टर एल सी मरडिया की टीम के द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया तथा हेमंत मखीजा जी के द्वारा सिकलिंग टेस्ट और खून की जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को मिठाई बिस्कुट और केला वितरित किया गया।समिति की संयोजिका संध्या मोहरे, सचिव लक्ष्मी सोनी, संगीता शर्मा के द्वारा लंबे समय से प्रयास करके शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण तैयारी की गई। इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से बस्ती की महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए। नेत्र परीक्षण के उपरांत जिन्हें भी चश्मे की आवश्यकता होगी उन्हें चश्मा प्राप्त हो इसके लिए भी समिति के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए प्रांत सह महिला प्रमुख स्वाती राज गुप्ता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिव्या सिंह विभाग संयोजिका प्रतिभा मिश्रा, सविता लाल, मोना बोडके, सुनीता भट्ट, शिवानी, किरण सिंह, अंजलि चावड़ा, लता गुप्ता, निर्मला ध्रुव, स्नेहा दांडेकर, कुसुम पटेरिया सरला स्वर्णकार,चंद्रप्रभा गुप्ता एवं अन्य कई बहनों ने बढ़ चढ़कर अपना योगदान किया। समिति की बहनों का प्रयास रहेगा कि जिनको आगे इलाज की जरूरत है वह उनको प्राप्त हो सके तथा जिनको चश्मे की जरूरत है उनको चश्मा प्राप्त हो सके। शिविर के अंत मे इसके आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली समाज कल्याण विभाग की श्रीमति रेणुका पिंगले के द्वारा नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों के सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा की गई और उपहार स्वरूप उन्हें पुस्तक भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Banner