वीआईपी कॉलोनी स्थित सेलिब्रेशन पॉइंट को लेकर आयुक्त से की गई शिकायत

# 22 Dec, 2023

वीआईपी कॉलोनी स्थित विनय सलूजा द्वारा संचालित सेलिब्रेशन पॉइंट को लेकर कॉलोनीवासियों द्वारा निगम आयुक्त से शिकायत की गई हैं । कॉलोनी वासियों ने आयुक्त को शिकायत करते हुए बताया की विनय सलूजा द्वारा अवैध तरीके से शादी घर का संचालन किया जा रहा हैं, जिसमें बुनियादी सुविधाओं का अभाव हैं, उक्त शादी घर में पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं हैं । पार्किंग की जगह में रिसेप्शन का आयोजन किया जाता है ,और गाड़ियों की पार्किंग कॉलोनी के मुख्य सड़क में करने से रहवासियों को आने जाने में दिक्कत होती है,इसके साथ ही शादी में बचा हुआ खाना को भी मुख्य सड़क में फेका जाता है,जिसकी दुर्गंध और गंदगी से आसपास के लोग निरंतर परेशान हो रहे हैं । तेज साउंड में म्यूजिक बजने और देर रात तक शादी में उपस्थित मेहमानों द्वारा शराब पीने के बाद कॉलोनी में आने जाने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता हैं, ऐसी स्थिति में कभी भी अप्रिय घटना होने का डर बना हुआ हैं ।इसके साथ ही सलूजा दंपति द्वारा अवैध फ्लैट का भी निर्माण किया जा रहा है। कॉलोनी वासियों ने आयुक्त से इस निर्माण पर रोक लगाने के साथ ही शादी घर को बंद करवाने के लिए निवेदन दिया हैं। आयुक्त द्वारा कॉलोनी वासियों को जांच के बाद उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया गया हैं।

Banner