कैट बिलासपुर इकाई द्वारा 2 मार्च दिन शनिवार को करबला रोड स्थित यश पैलेस में एक शाम बिलासपुर पुलिस परिवार के नाम का आयोजन

# 25 Feb, 2024

कन्फ़ेड्रेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर इकाई द्वारा 2 मार्च दिन शनिवार को करबला रोड स्थित यश पैलेस में एक शाम बिलासपुर पुलिस परिवार के नाम का आयोजन किया जा रहा हैं...

कार्यक्रम के बारे में बातचीत करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा ने बताया कि यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से 8 बजे तक कार्यक्रम होगा... जिसमें मुख्यतः बिलासपुर कमिश्नर शिखा राजपूत,कलेक्टर अवनिश शरण और एसपी रजनेश सिंह मुख्य अतिथि होगे इसके साथ ही बिलासपुर शहर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सपरिवार शामिल होंगे... इस दौरान उनके मनोरंजन व समा बाधे रखने और सभी को हंसी से लोट पोट करने के लिए मशहूर कलाकार हप्पू सिंह "हप्पू की उल्टन पल्टन" भाभी जी फ़ेम,डॉ कम तांत्रिक "डॉ जितु" भाभी जी घर पर फ़ेम और राजा/रेंचो अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ पेश करेंगे... बातचीत करते हुए कैट बिलासपुर सचिव हिरानंद जयसिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारी ड्यूटी की वजह से अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते इसलिए कुछ फुर्सत के पल वे अपने परिवार के साथ बिताये इसलिए यह कार्यक्रम एक शाम बिलासपुर पुलिस परिवार के नाम से कराया जा रहा है,वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कैट प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा जी द्वारा की जाएगी...

कैट बिलासपुर अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने बताया की कार्यक्रम व्यवस्थित रहे इसलिए आमजन की एंट्री पास से ही रखी गई है जो कि निःशुल्क है... कैट के प्रांतिय उपाध्यक्ष व बिलासपुर सचिव हीरानंद सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम सिर्फ और सिर्फ "बिलासपुर पुलिस परिवार व कैट परिवार के सदस्यों" के लिए ही रखा गया हैं,जिसमे किसी भी अन्य को प्रवेश नही दिया जाएगा...

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कैट अध्यक्ष किशोर पंजवानी ,सचिव हिरानंद जयसिंह,कैट युवा टिम अध्यक्ष नमित सलूजा ,श्रीकान्त पांडेय,आशीष अग्रवाल,विष्णु गुप्ता,नीरज माखीजा,हरदीप होरा, प्रमोद वर्मा,सुरेन्द्र अजमानी,सन्नी सलूजा ,अनिल गुप्ता ,संजय मित्तल,भांगचंद बजाज ,सुशील छाबड़ा,राजेन्द सिंह,परमजीत उबेजा , दीपेश हरिरमाँनीं,डॉ संजना तिवारी , सईदा वनक,बिंदु सिंह कुछुवाहा,डॉ आराधना दास,प्रतिज्ञा सिंह,निहारिका त्रिपाठी,पायल लाठ,भूमिका डोडेजा ,पूजा अग्रवाल ,नेहा दीप्ता , रेशु शर्मा,फिरोज आलिम,प्रमोद वर्मा विप्लव साहू पंकज श्रीवास्तव गुलशन मिश्रा,सचिन यादव,सतीश कुमार , अभिजीत रॉय व कैट युवा टिम के साथी भी लगे हुए है...

Banner