कोनी स्थित सुपरस्पेसिलिटी अस्पताल में डॉ बी पी सिंह ने ध्वज फहराया

# 27 Jan, 2025

कोनी स्थित सुपरस्पेसिलिटी अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कम डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ भानू प्रताप सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी की पूरी कोशिश होनी चाहिए कि अस्पताल में आए किसी भी मरीज को कोई भी असुविधा ना हो,मरीज को बेहतर से बेहतर ईलाज यहां से मिले और वह पूरी तरह से संतुष्ट होकर यहां से जाए,यही हम सबकी प्रथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम में निशा यादव द्वारा योगा और आराधना दास व अर्जुन पांडेय द्वारा देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रमोद शर्मा, प्रोफेसर अर्चना सिंह , राजेश सोंथालिया डॉ यगनेश्वर शर्मा, डॉ आदित्य बिड़वाईकर, डॉ नीरज प्रसाद, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ अनिल डड़सेना, सिस्टर सुनीता बारा,विनीत पटले,आकाश पटेल, धीरज सिंह ठाकुर, अमन श्रीवास, हितेश सहित अन्य उपस्थित थे।

Banner