उर्स मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाने वाली महिला आरक्षक अफसाना अली

# 29 Apr, 2026

पारीनाला स्थित हजरत सैयद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह के 5 दिवसीय उर्स मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाने वाली महिला आरक्षक अफसाना अली को एसपी अंकिता शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

उर्स के दौरान महिला आरक्षक अफसाना अली ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए दरगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। उनकी सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण पूरे 5 दिनों तक उर्स कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। दरगाह इंतजामिया कमेटी ने भी महिला आरक्षक अफसाना अली के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय के संवेदनशील माहौल में इतने बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशंसनीय है। कमेटी ने उनकी मुस्तैदी और सेवा भावना की खुले दिल से तारीफ की।

एसपी अंकिता शर्मा ने महिला आरक्षक अफसाना अली को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की और कहा कि पुलिस विभाग के ऐसे कर्मियों की मेहनत और समर्पण से ही आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रहता है।

Banner